शिमला। शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला मण्डल की ओर से रिज मैदान पर आयोजित समारोह में Corona Warriors को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जहां पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की वहीं सेवा भाव का प्रदर्शन भी किया। साथ ही Media ने सजग प्रहरी बन समाज को सही व सटीक जानकारी और जागरूकता प्रदान कर कोरोना योद्धाओं के रूप में सक्रिय व महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
मंत्री भारद्वाज ने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति Corona संक्रमण से भयभीत है। हमें अधिक से अधिक स्वास्थ्य विभाग व सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि आज 31 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मोर्चा द्वारा सैनेटाइजर, दस्ताने, मास्क, फेस शिल्ड, पानी व स्नैक्स प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, युवा मोर्चा शिमला मण्डल के अध्यक्ष प्रीक्षित शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव सूद, महा सचिव योगेन्द्र पुन्डीर, तरूण राणा, गौरव कश्यप, आईटी सेल सदस्य कलपी शर्मा, सन्नी लखनपाल, मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, मण्डल महा मंत्री सुशील चैहान, गगन, सुरेन्द्र पिंटु, जिला उपाध्यक्ष संजय कालिया, जिला आईटी सेल की भभुती ढडवाल भी उपस्थित थी।









Comments
Post a Comment