नादौन की ग्वाल पत्थर पंचायत में 2 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित



हमीरपुर। नादौन उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वाल पत्थर में 2 व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से एक ग्वाल पत्थर पंचायत के करड़ी गांव और दूसरा इसी पंचायत के तियोंगली गांव से संबंधित है। DC ने कहा कि उपमंडलाधिकारी (ना.) नादौन को संबंधित क्षेत्रों को सील (बंद) करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि 16 मई, 2020 को इन दोनों व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए थे और आज सायं इनकी रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से करड़ी गांव का 35 वर्षीय व्यक्ति 12 मई, 2020 को मुंबई से 5 अन्य लोगों के साथ लौटा था, जिनमें इसकी पत्नी व रिश्ते में भाई तथा 3 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। मुंबई से लौटने के बाद यह व्यक्ति घर में ही संगरोध था। 

DC हरिकेश मीणा ने कहा कि तियोंगली गांव का 59 वर्षीय व्यक्ति 13 मई, 2020 को मुंबई से टैक्सी में वापस आया था और गुग्गा मंदिर संगरोध केंद्र में रखा गया था। यह टैक्सी मानपुल (नादौन) के ही एक व्यक्ति की है। टैक्सी में उसके साथ बतराण व नारा गांव के 2 अन्य व्यक्ति भी आए हैं। इनके अन्य प्राथमिक एवं द्वितिक सम्पर्कों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। 

Comments